रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:धनेटा स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे सेवाएं शुरू करवाने की मांग – Demand To Initiate 24-hour Services At Dhaneta Health Centre

November 15, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

Updated Sun, 15 Nov 2026 12:37 AM IST

धनेटा (हमीरपुर)। सर्व मंगल सभा धनेटा की मासिक बैठक शनिवार को त्रिमूर्ति मंदिर धनेटा में सभा के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। सभा के महासचिव देशराज शीतल ने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों और बीते माह किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करवाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस मांग को लेकर सभा ने निर्णय लिया कि पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन से मिलेगा। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होना आवश्यक है। बैठक में सभा के कोषाध्यक्ष बंसीलाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X