रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:सिरसी में ओपन जिम बदहाल, सड़क-नालों का भी बुरा हाल – Open Gym In Sirsi In A Dilapidated State; Roads And Drains Also In Poor Condition

November 15, 2026


सिरसी। नगर पंचायत सिरसी में कई गंभीर समस्याएं व्याप्त हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे नाले, सड़कों में गड्ढे और जर्जर बिजली के खंभे बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों में आक्रोश है।

ओपन जिम पार्क में कसरत की मशीनें कई साल से टूटी पड़ी हैं। मोहल्ला चौधरियान में लोहे के बिजली के खंभे नीचे से गल गए हैं। इनमें से एक खंभा छज्जे के सहारे टिका हुआ है। वार्ड नंबर आठ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क के सामने वाली सड़क है।

इस सड़क पर छत के ऊपर से बिजली के नंगे तार गुजर रहे हैं। इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ला शर्की, सादक सराय और चौधरियान में नाले कचरे से भरे हुए हैं। लोगों ने बताया कि इनकी कई दिन से सफाई नहीं हुई है। मोहल्ला शर्की मिठोली रोड पर दो महीने पहले बना नाला भी देखरेख के अभाव में बदहाल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X