रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:धनुष टूटते ही लगे जय श्रीराम के जयकारे – Broke, Chants Of ‘jai Shri Ram’ Rang Out

November 15, 2026


कंपिल। विकासखंड कायमगंज के गांव त्योरखास में शुक्रवार रात आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ, धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखे संवाद ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

मंचन में दिखाया गया कि राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर में देश-विदेश के राजा-महाराजा भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं पाता। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। इसी दौरान धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर सभा में पहुंच जाते हैं। इसके बाद भगवान लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ।

कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी से प्रसंग को जीवंत कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक ग्रामीण रामलीला का आनंद लेते रहे। इस दौरान टीटू अग्निहोत्री, केशवनंदन राठौर, राजू लाला, कन्हैया लाल श्रीवास्तव और रामसिंह बाथम सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X