Sant Kabir Nagar News:बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया – Children’s Day Was Celebrated With Great Joy And Enthusiasm
सेमरियावां। पीएम श्री संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआरी में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैगलेस-डे के तहत बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही बाल मेले का आयोजन कर आकर्षक स्टॉल लगाए।
बाल मेले में बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित विभिन्न प्रकार के सामान और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित सामान आकर्षण का केंद्र रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न स्टॉलों से सामान की खरीदारी की।
इससे बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल दिवस को यादगार बनाया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अनिल, आनंद प्रकाश, पंकज कुशवाहा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सोहनलाल, ईसीसी एजुकेटर सुमन चौधरी, शंभू बेगम, सबीहा खातून सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
