रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:अंडरपास में बाइक टकराने से विवाद, दो सवारों में मारपीट – Dispute Arises After A Bike Collision In An Underpass

November 15, 2026


सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगांव रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में शनिवार को दो बाइक सवारों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।

घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर निवासी अभय नारायण बाइक से कजगांव की ओर जा रहे थे। अंडरपास के भीतर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक बाइक सवार अचानक उनके सामने आ गया। उससे बचने के प्रयास में अभय नारायण बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सामने वाले बाइक सवार ने भी अपनी बाइक रोक दी। अभय नारायण ने बाइक तेज और गलत तरीके से चलाने का विरोध किया तो दूसरा युवक गाली-गलौज करने लगा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X