रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:जिलेभर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस – Children’s Day Was Celebrated With Great Enthusiasm In Schools Across The District
पीलीभीत

Pilibhit News:जिलेभर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस – Children’s Day Was Celebrated With Great Enthusiasm In Schools Across The District

November 15, 2026


पीलीभीत। जिलेभर के विद्यालयों में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कई विद्यालयों में बच्चों को उपहार, चॉकलेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने हस्तनिर्मित खिलौने, सजावटी वस्तुएं, विज्ञान एवं कला से जुड़े शैक्षिक मॉडल और कलात्मक सामग्री प्रदर्शित की।

पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मोहन सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने नेहरू जी के जीवन परिचय से बच्चों को अवगत कराया। शिशु वाटिका प्रमुख शिल्पी श्रीवास्तव ने जलेबी दौड़, रस्सी कूद और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं कराईं। रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत मातृशक्ति की ओर से लिटिल चैंप्स स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को बिस्किट और पुस्तकों का वितरण किया गया। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में बाल दिवस के साथ डिजिटल लिटरेसी डे भी मनाया गया। जहानाबाद के एचके नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज एवं एचके नेशनल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लिटिल एंजेल्स स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। इनीशियम ग्लोबल स्कूल में कार्निवल थीम पर बाल दिवस मनाया गया। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, बल्लभनगर पीलीभीत में 14 नवंबर को बाल दिवस पर विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खुटार रोड स्थित गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, मोहनपुर जपती में बाल दिवस पर बच्चों ने फास्ट फूड के आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और उद्यमिता का प्रदर्शन किया। पूरनपुर के सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों के मनोरंजन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X