Auraiya News:कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव – Body Of A Young Man Found Hanging From A Ceiling Fan In A Room
कुदरकोट (औरैया)। थाना क्षेत्र के इकघरा गांव में शनिवार शाम घर के कमरे में पंखे से फंदे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
इकघरा गांव निवासी रामकुमार जाटव (30) पुत्र सुधीश कुमार पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो भाई हरियाणा के करनाल में रहकर काम करते हैं। शनिवार शाम घर के कमरे में रामकुमार का शव पंखे से लटका मिला। भाइयों ने शव देखा तो इसकी जानकारी अन्य परिजनों को दी। घटना की खबर फैलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाया गया। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
