Saharanpur News:जनपद की हवा हुई और खराब, एक्यूआई 260 पर पहुंचा – Air Quality In The District Has Worsened Further, With The Aqi Reaching 260
सहारनपुर। जनपद में शनिवार को एक्यूआई 260 तक पहुंच गया। सुबह के समय वातावरण में काले और नीले रंग का स्मॉग साफ नजर आया। इसकी वजह से दृश्यता काफी कम रही। हवा की यह स्थिति संवेदनशील मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है।
जनपद में दो दिन से सुबह के समय हल्के बादल छा रहे थे, जो सुबह दस बजे तक छंट रहे थे। शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन वातावरण में हवा के साथ जमीन के आसपास प्रदूषण साफ नजर आया। इसकी वजह से दृश्यता 500 मीटर तक रही। इसके बाद धूप निकल आने के कारण दृश्यता साफ हुई। इसी दौरान जनपद का एक्यूआई 260 तक पहुंच गया। हवा की यह स्थिति सेहत के लिए खराब की श्रेणी में आती है। इस सीजन में यह तीसरी बार हुआ, जब जनपद का एक्यूआई 250 से अधिक गया है।
हवा की बिगड़ती हालत लोगों खासकर संवेदनशील मरीजों की सेहत बिगाड़ रही है। सांस और दिल के मरीजों के साथ ही गर्भवतियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उधर, तापमान में लगातार गिरावट है। शनिवार को न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी .5 डिग्री की ही गिरावट दर्ज की गई और वह 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
लगातार गिर रहा तापमान
तिथि
14 नवंबर
13 नवंबर
12 नवंबर
11 नवंबर
10 नवंबर
09 नवंबर
08 नवंबर
बीते एक सप्ताह का एक्यूआई
तिथि
14 नवंबर
13 नवंबर
12 नवंबर
11 नवंबर
10 नवंबर
09 नवंबर
08 नवंबर
एक्यूआई 200 के पार होने के सेहत को नुकसान
-गले में खराश, सांस फूलना, सीने में जकड़न और घरघराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
-जिन लोगों को अस्थमा या पुरानी फेफड़ों की बीमारी है, उनके लक्षण गंभीर रूप से बढ़ सकते हैं और सांस की नलियों में सूजन आ सकती है।
-आंखों का लाल होना, पानी आना, खुजली और नाक बहने या जलन की शिकायत हो सकती है।
-नसों में सूजन के कारण दिल पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, जिससे दिल के मरीजों का जोखिम बढ़ जाता है।
-प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से मानसिक सुस्ती (स्माॅग हैंगओवर) और सिरदर्द हो सकता है।
आज हो सकती है बूंदाबांदी, छट सकता है प्रदूषण
शनिवार की दोपहर तक अच्छी धूप थी, लेकिन उसके बाद हल्के बादल निकल आए। अपराह्न तीन बजे तक पूरा आसमान बादलों से घिर गया। कोर्ट रोड क्षेत्र सहित कई जगहों पर बेहद हल्की और कुछ सेकंड की बूंदाबांदी हुई। शाम करीब चार बजे फिर हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रात में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। रविवार की सुबह दस बजे के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
