रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आज भी बारिश के आसार:कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, हरियाणा में सबसे प्रदूषित रही बहादुरगढ़ की हवा – Weak Western Disturbance Shifts Weather; Bahadurgarh Records The Most Polluted Air In Haryana
हिसार

आज भी बारिश के आसार:कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, हरियाणा में सबसे प्रदूषित रही बहादुरगढ़ की हवा – Weak Western Disturbance Shifts Weather; Bahadurgarh Records The Most Polluted Air In Haryana

November 15, 2026


Weak western disturbance shifts weather; Bahadurgarh records the most polluted air in Haryana

सांकेतिक

विस्तार

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक और पानीपत में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर 16 नवंबर तक आंशिक तौर पर देखने को मिलेगा।

राजस्थान से सटे हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में इसका असर रहेगा। पंजाब से सटे हिस्सों में करनाल, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र में भी इसका असर दिखेगा। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की खंड बारिश, बूंदाबांदी एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव और हवाएं उत्तरी होने से हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह से ही स्माॅग की घनी चादर छाई रही। धूप और हवा की गति कम होने के कारण दोपहर तक स्मॉग नहीं छंटी। बहादुरगढ़ 376 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हिसार और फतेहाबाद 358 एक्यूआई के साथ दूसरे सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X