Sonipat News:श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर – Devotees Were Overcome With Emotion Upon Hearing The Account Of The Marriage Of Shri Krishna And Rukmini
– श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रमोद कृष्ण महाराज का आशीर्वाद लेते मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गढ़ी केसरी रोड स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक ने शिरकत कर कथावाचक प्रमोद कृष्ण महाराज से आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया।
कथावाचक प्रमोद कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने प्रसंग के माध्यम से भक्ति और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का महत्व बताया। योगेश कौशिक ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। इसके उपदेशों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जी सकता है।
