रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरियाणा:नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत; पुलिसकर्मी समेत दो घायल – Encounter Between Police And Cattle Smugglers In Nuh, Haryana
नूंह

हरियाणा:नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत; पुलिसकर्मी समेत दो घायल – Encounter Between Police And Cattle Smugglers In Nuh, Haryana

November 15, 2026


Encounter between police and cattle smugglers in Nuh, Haryana

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नूंह जिले में रविवार सुबह गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो आरोपियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से सात गोवंशों को मुक्त कराने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें तीन आरोपियों और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी।

मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी गब्बर उर्फ हड़िया और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव फौनंदा निवासी साबिर के रूप में हुई है। वहीं घायल आरोपी ताहिर राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका का रहने वाला है। उसका नूंह मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पुलिस को मौके से तीन देसी कट्टे, तीन कारतूस और पांच खाली खोल भी बरामद हुए हैं। पिकअप गाड़ी में सात गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X