Pithoragarh News:एसपी की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार – Accused Who Committed Fraud By Creating A Fake Social Media Profile Of An Sp Arrested From Up
चंपावत। एसपी चंपावत के नाम से फेसबुक और ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसों की मांग करने वाले आरोपी को चंपावत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली चंपावत में आरोपी रवि सिंह निवासी अतरसण्ड, जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि सिंह को उसके गांव अतरसण्ड, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया।
कई राज्यों में दर्ज हैं एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ हरियाणा के पंचकूला, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के मंडी और तमिलनाडु के सलेम सिटी में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भी उसके खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है।
………….
आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी, परिचित या अन्य व्यक्ति की आईडी से पैसों की मांग किए जाने पर बिना पुष्टि किए धनराशि न भेजें। किसी भी फर्जी सोशल मीडिया आईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। -रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, चंपावत
