रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

Shamli News:छह लोगों पर कुत्तों ने किया हमला – Dogs Attacked Six People

November 15, 2026


कांधला। कस्बे में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अलग-अलग घटनाओं में यूकेजी के मासूम छात्र समेत छह लोगों पर हमला बोल दिया गया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए।

कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी मोहिद बैग का पुत्र तोहिद यूकेजी का छात्र है। वह स्कूल जा रहा था। रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर दाैड़े लोगों ने उसे बचाया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

इसके अलावा गांव डांगरोल निवासी अनिल , कांधला निवासी आदेश, गांव भभीसा निवासी मेघराज और कांधला निवासी इमरान समेत छह लोग कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं।

सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार के अनुसार कुत्ते के काटने या खरोंचने पर घाव को साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं। घाव पर मिर्च, तेल या अन्य घरेलू चीजें न लगाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X