रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान – Young Man Commits Suicide Shortly After Buying Iphone, Upset After Phone Conversation
दुर्ग-भिलाई

सीजी:आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान – Young Man Commits Suicide Shortly After Buying Iphone, Upset After Phone Conversation

November 15, 2026


Young man commits suicide shortly after buying iPhone, upset after phone conversation

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई में आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई है। युवक ने आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से किश्तों पर आईफोन खरीदा था। आईफोन खरीदने के तुरंत बाद वह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गया और वहां खिड़की से गमछा बांधकर फंदे पर लटक गया।

आईफोन खरीदने के बाद आया फोन

जानकारी के अनुसार, निहाल शनिवार को हिमालय कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल दुकान पर पहुंचा था। उसने वहां किश्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की। दुकान संचालक ने बताया कि मोबाइल खरीदने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही युवक के मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया था। फोन पर वह सोशल मीडिया से संबंधित किसी विषय पर बात कर रहा था। इस बातचीत के बाद वह अचानक काफी परेशान दिखाई देने लगा और तुरंत दुकान से बाहर निकलकर नीचे की तरफ चला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

थोड़ी ही देर बाद बेसमेंट के सार्वजनिक शौचालय में युवक के फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। उसने शौचालय की खिड़की के सहारे गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फोन पर हुई बातचीत और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X