कोटा:डेयरी में आग से कर्मचारी की मौत, मुआवजे की मांग पर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों का हंगामा – Kota Dairy Fire Employee Lekhraj Death Family Demands 30 Lakh Compensation

एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन करते परिजन
November 15, 2026

एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन करते परिजन
भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली में स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात भीषण आग लगने से कर्मचारी लेखराज की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद रविवार को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों ने भारी हंगामा किया। मृतक के परिजन 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हैं। मुआवजे की मांग पूरी न होने तक स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया, जिसके कारण घटना के लगभग 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर: अब महिलाएं निशाना… इसलिए आईएसआई का मोहरा बन गई 21 साल की महकदीप
मोर्चरी के बाहर परिजनों का धरना
परिजन रविवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का स्पष्ट कहना है कि जब तक डेयरी मालिक और प्रशासन की ओर से 30 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत नहीं की जाती, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे और न ही पोस्टमार्टम होने देंगे। घटना के बाद से ही परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थिति को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
अधिकारियों की समझाइश और सुरक्षा व्यवस्था
कोटा शहर के उपजिलाधिकारी कपिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने धरने पर बैठे परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार मिलने वाली सभी सरकारी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, डेयरी मालिक की तरफ से भी हरसंभव आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, परिजन अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
November 14, 2026
जेके लोन अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप विस्तार जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को मेडिकल बोर्ड ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम […]
November 14, 2026
मेडिकल कॉलेज में एक और प्रसूता ने तोड़ा दम विस्तार कोटा। सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब एक और प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बारां जिले से गंभीर हालत में फूलाबाई मेहता […]
November 14, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार दादाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद अस्पताल में सर्राफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कटार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और उससे पूछताछ […]
