रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नेकां में फिर अंतर्कलह:विधायक जावेद बोले-ठग हैं सुरिंदर चौधरी, वो मेरी मौजूदगी के लायक नहीं – J&k Nc Infighting: Mla Javed Calls Deputy Cm Surinder Choudhary A Fraud, Says He Doesn’t Deserve His Presence
जम्मू

नेकां में फिर अंतर्कलह:विधायक जावेद बोले-ठग हैं सुरिंदर चौधरी, वो मेरी मौजूदगी के लायक नहीं – J&k Nc Infighting: Mla Javed Calls Deputy Cm Surinder Choudhary A Fraud, Says He Doesn’t Deserve His Presence

November 15, 2026


J&K NC Infighting: MLA Javed Calls Deputy CM Surinder Choudhary a Fraud, Says He Doesn't Deserve His Presence

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के भीतर जारी अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सड़क पर आ गई। राजोरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को अपनी ही सरकार के विधायक से अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ा। बुद्धल से पार्टी विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने सुरिंदर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ठग बता दिया।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राजोरी में आयोजित उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम से विधायक जावेद की गैरहाजिरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। इंस्टाग्राम पर अपनी अनुपस्थिति से जुड़ी एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया में जावेद ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। 

उन्होंने टिप्पणी में लिखा कि उपमुख्यमंत्री एक ठग हैं और वे कार्यक्रमों में मेरी मौजूदगी के लायक नहीं हैं। हमारे लिए मेरा आत्मसम्मान और क्षेत्र की जनता के हित सर्वोपरि हैं। इस ताजा बयान ने पीर पंजाल क्षेत्र के विधायकों और उपमुख्यमंत्री के बीच की गहरी होती खाई को बेनकाब कर दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X