रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:सीकर की फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी, मशीन ऑपरेटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार – Sikar Peanut Factory Theft 250 Quintal Machine Operator Two Arrested
सीकर

राजस्थान:सीकर की फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी, मशीन ऑपरेटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार – Sikar Peanut Factory Theft 250 Quintal Machine Operator Two Arrested

November 15, 2026


Sikar Peanut Factory Theft 250 Quintal Machine Operator Two Arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सदर थाना पुलिस ने नाथावतपुरा स्थित एक मूंगफली प्रोसेसिंग फैक्टरी से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फैक्टरी के ही मशीन ऑपरेटर और उसके एक सहयोगी को पकड़ा है। इस चोरी की वारदात में शामिल फरार गाड़ी चालक की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

स्टॉक जांचने पर खुला राज

नाथावतपुरा स्थित गोपाल फूड एग्रो मूंगफली प्रोसेसिंग फैक्टरी के 61 वर्षीय मालिक रमेश कुमार मिश्रा ने सदर पुलिस थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिछले दो माह से अपनी मां का देहांत हो जाने की वजह से वह फैक्टरी में नियमित रूप से नहीं आ पा रहे थे। जब उन्होंने लंबे समय बाद फैक्टरी पहुंचकर कुल माल का स्टॉक जांचा तो वहां से करीब 250 क्विंटल मूंगफली गायब मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी ही फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों पर मूंगफली चोरी करने का शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

सदर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर का कार्य करने वाले 33 वर्षीय सद्दाम खान और उसके 45 वर्षीय साथी नरसीराम गुर्जर निवासी कोटपूतली बहरोड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई कि फैक्टरी के ठेकेदार रामस्वरूप तथा ऑपरेटर सद्दाम सहित करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी इस चोरी की पूरी वारदात में लिप्त थे।

जयपुर में बेचा गया माल

मालिक के लंबे समय तक फैक्टरी न आने का लाभ उठाकर मशीन ऑपरेटर सद्दाम के मन में फैक्टरी की मूंगफली बेचकर मोटा पैसा कमाने का विचार आया था। उसने अपनी इस योजना में कई अन्य कर्मचारियों को शामिल करने के साथ ही फैक्टरी में नियमित रूप से आने-जाने वाली गाड़ी के चालक छोटूराम को भी अपने साथ जोड़ लिया। आरोपी सद्दाम और उसके साथी फैक्टरी परिसर में गाड़ी बुलवाकर उसमें मूंगफली के कट्टे लाद देते थे। इसके बाद चालक छोटूराम उस माल को जयपुर और अन्य जगहों पर ले जाकर बेच देता था। फिलहाल पुलिस टीम फरार चल रहे चालक छोटूराम की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X