रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:जयपुर में किसान नेताओं ने बैठक में की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – Farmer Leaders Discussed Various Issues During A Meeting In Jaipur
कैथल

Kaithal News:जयपुर में किसान नेताओं ने बैठक में की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – Farmer Leaders Discussed Various Issues During A Meeting In Jaipur

November 15, 2026


Farmer leaders discussed various issues during a meeting in Jaipur.

किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा करते किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी व अन्य
– फोटो : 1

राजौंद। किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी के नेतृत्व में किसान यूनियन की टीम राजस्थान के जयपुर में किसान नेता राजा राम मील के निवास पर पहुंची। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सुभाष बढ़सीकरी ने कहा कि लंबे समय से किसान अपनी फसलों की खरीद एमएसपी पर करवाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार का मंडियों की ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंडी व्यवस्था को कमजोर करने और बंद करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर दोनों परेशान हैं। उन्होंने किसानों से अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होने की अपील की। इस दौरान रामेश्वर बालू, ओमप्रकाश ढांडा अनिल ढुल, बहादुर मौजूद रहे। संवाद

किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा करते किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी व अन्य

किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा करते किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष बढ़सीकरी व अन्य– फोटो : 1

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X