Tehri News:गरवाण गांव और मंदार की टीमें अगले राउंड में पहुंची – Teams From Garwan Village And Mandar Have Reached The Next Round
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत बागी में स्व़ गंभीर बगियाल की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले व दूसरे मुकाबले में गरवाण गांव और मंदार की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। टूर्नामेंट आयोजक समिति के अध्यक्ष संदीप बगियाल ने बताया कि गरवाण गांव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुराण गांव की टीम मात्र 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मंदार और भेलुंता की टीमों के खेला गया। मंदार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भेलुंता की टीम रोमांचक मुकाबले में 7 रन से मैच हार गई। इससे पूर्व प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, टीम भावना विकसित करने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे आने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रतूड़ी, लक्ष्मण बगियाल, अंकित राणा, भगत राणा, मानभावन बगियाल, संतोष बगियाल आदि मौजूद थे। संवाद
रामलीला में सूर्पणखा और सीता हरण का मंचन हुआ
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर में संचालित रामलीला में शनिवार रात को कलाकारों ने सूर्पणखा, खर-दूषण वध, सीता हरण का मंचन हुआ। ठंड के बाद भी रामलीला मंचन देखने के लिए देर रात तक दर्शक पांडाल में जमे रहे। रामलीला मंचन में शूर्पणखा का राम-लक्ष्मण को रिझाने, लक्ष्मण क्रोधित होकर सूर्पणखा का नाक-कान काटना। जिसके बाद खर-दूषण राम लक्ष्मण से युद्ध करने पहुंचते हैं, लेकिन युद्ध में राम के हाथों दोनों मारे जाते है। रावण सीता का हरण आदि का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में पंकज डियूंडी, शौर्य, विपिन, शैलेंद्र नौटियाल, आशीष बिजल्वाण के अभिनय को देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। इस मौके पर राधेश्याम, रागनी, रमेश असवाल, दिनेश कर्णवाल, धूम सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद जोशी, संतोष राणा, सुरेश शर्मा, महेश गुसाईं, राकेश बहुगुणा, पवन डियूंडी, राजू भारती, हितेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
जारी-मुनेंद्र नेगी
