रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा 2026:बरेली में लोक आस्था के महापर्व का उल्लास, आज डूबते-कल उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं – Chhath Puja Devotees Arghya To The Setting Sun In Bareilly
बरेली

छठ पूजा 2026:बरेली में लोक आस्था के महापर्व का उल्लास, आज डूबते-कल उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं – Chhath Puja Devotees Arghya To The Setting Sun In Bareilly

November 15, 2026


chhath puja devotees arghya to the setting sun in Bareilly

महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने खरना का प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया।

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। बरेली में महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना की परंपरा पूरी निष्ठा से निभाई। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जल उपवास शुरू हो गया। व्रती महिलाएं रविवार को डूबते और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी।  

महिलाओं ने शनिवार शाम को स्नान के बाद नए वस्त्र धारण किए। उन्होंने शुद्धता का ध्यान रखते हुए मिट्टी के नए चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया। आम की लकड़ियों से गुड़ की खीर और घर के आटे की रोटियां बनाई गईं। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाओं ने यह प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया गया। 

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली होकर चलेंगी छह और स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी, यात्रियों को मिलेगी राहत

इन सामानों की हुई खरीदारी 

बाजार में शनिवार को गन्ना, शकरकंद, सिंघाड़ा, पत्तों वाली अदरक, कच्ची हल्दी, तरह-तरह के फल, दउरा, ढगरा, ठेकुआ सांचा, सूप, पान, सुपारी, नारियल, साठी के चावल, बद्दी और आलता की जमकर बिक्री हो रही है। वहीं दूसरी ओर रामगंगा घाट पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि व्रती महिलाएं और उनके परिवारजन बिना किसी असुविधा के लोक आस्था के इस महापर्व को धूमधाम से मना सकें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X