Chamba News:मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन का सनातन धर्म सभा ने किया स्वागत – Sanatan Dharma Sabha Welcomes The Restructuring Of The Temple Trust

श्री सनातन धर्म की बैठक में मौजूद पदाधिकारी : संवाद
November 15, 2026

श्री सनातन धर्म की बैठक में मौजूद पदाधिकारी : संवाद
पुराने भवन लौटाने, लंबित किराया जारी करने और पूर्णकालिक प्रबंधन अधिकारी नियुक्त करने की उठाई मांग
धाम आयोजन के लिए परिसर का किराया 11 हजार रुपये करने पर जताई आपत्ति, फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। श्री सनातन धर्म सभा चंबा ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन का स्वागत करते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। रविवार को सभा के पारंपरिक भवन में प्रधान सुरेश कश्मीरी की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में नवनिर्वाचित ट्रस्टियों से सभा की सदस्यता ग्रहण करने और नियमित बैठकों में भाग लेने का आग्रह किया गया। सदस्यों ने प्राचीन पुस्तकालय एवं वाचनालय सहित दो अन्य भवनों को सभा को वापस सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में भवनों के सरकारीकरण के बाद नियमानुसार देय किराये की राशि भी जारी की जाए।
सभा ने मंदिर के बजंतरियों के मानदेय में वृद्धि के फैसले का स्वागत किया, लेकिन धाम आयोजन के लिए परिसर का किराया सात हजार से बढ़ाकर 11 हजार रुपये करने पर आपत्ति जताई। सदस्यों ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। साथ ही मंदिर में योग्य और अनुभवी पूर्णकालिक प्रबंधन अधिकारी नियुक्त करने की मांग की, ताकि धार्मिक गतिविधियों और अन्य व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन हो सके।
November 15, 2026
मंडल भंजराडू की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का लिया संकल्प एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प संवाद न्यूज एजेंसी तीसा (चंबा)। भाजपा मंडल भंजराडू की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी […]
November 15, 2026
वीरवार शाम से शनिवार दोपहर तक ठप रही प्रिंटेड कॉपी की सुविधा, निजी लैबों में दोगुना खर्च कर करवानी पड़ी जांच मोबाइल स्क्रीन पर तस्वीर देख इलाज की नौबत, पांच माह से खराब है आपातकालीन विभाग की डिजिटल एक्सरे मशीन संवाद न्यूज एजेंसी चंबा। सरकारी अस्पताल में सस्ता इलाज पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों […]
November 15, 2026
गुजरात, यूपी और पंजाब से पहुंचे सैलानी, 60 फीसदी होटल हुए पैक झील मैदान में लौटी रौनक, पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी का उठाया लुत्फ संवाद न्यूज एजेंसी खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में वीकेंड पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। पर्यटकों […]
