शहडोल:जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कई दिनों से जांचें बंद, सर्जरी और गायनिक विभाग के मरीज परेशान – Poor State Of Healthcare Services At The District Hospital Exposed Ahead Of Cm’s Visit; All Medical Tests

जिला अस्पताल का ब्लड बैंक।
November 15, 2026

जिला अस्पताल का ब्लड बैंक।
शहडोल जिला स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाला जिला है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री एवं जिले के पालक मंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल के एकदिवसीय दौरे पर थे। वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी जिले के दौरे पर आने वाले हैं। इसके बावजूद संभागीय मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में पिछले कई दिनों से सीबीसी जांच को छोड़कर अन्य सभी जांचें बंद हैं। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सर्जरी और गायनिक विभाग की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
ब्लड बैंक में अन्य जांचों की रिपोर्ट नहीं मिलने से सर्जरी विभाग के चिकित्सकों को ऑपरेशन से पहले जरूरी जांच कराने में परेशानी हो रही है। वहीं, गायनिक विभाग में कई हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं, जिनकी आवश्यक जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है। ऐसे में चिकित्सकों को मरीजों के उपचार और ऑपरेशन की प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि जांच में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कमी और आउटसोर्स कंपनी की ओर से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी है। सवाल यह है कि जब जिला अस्पताल में कई दिनों से जांच व्यवस्था ठप है, तो शनिवार को शहडोल पहुंचने वाले पालक मंत्री राजेंद्र शुक्ल तक यह समस्या क्यों नहीं पहुंचाई गई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल की वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया?
सिविल सर्जन बोलीं- आज से मिलने लगेंगी रिपोर्ट
जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने जांच व्यवस्था प्रभावित होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि जांच में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री की कमी के साथ ही सॉफ्टवेयर में भी समस्या आई थी। इसके अलावा मशीन में खराबी आने से जांच रिपोर्ट प्रभावित हुईं। आउटसोर्स कंपनी से लगातार बातचीत की जा रही है। मशीन की समस्या का समाधान कर लिया गया है और आज से सभी जांचों की रिपोर्ट मिलने लगेंगी।
November 15, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ब्यौहारी दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय कोल संस्कृति महोत्सव में करीब 20 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। शहडोल के अलावा […]
November 15, 2026
पुलिस ने संभाला मोर्चा। विस्तार जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 में सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी महमूद की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। हादसे से नाराज वार्डवासियों ने एसईसीएल की कोल साइडिंग जाने वाले कोयला लोड भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया और सड़क पर बैठकर विरोध […]
November 15, 2026
सीधी थाना क्षेत्र का मामला। विस्तार शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक […]
