रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

केदारखंड मंदिर माला में शामिल होंगे केदारनाथ विस के सभी तीर्थ :आशा – All Pilgrimage Sites In The Kedarnath Constituency Will Be Included In The ‘kedarkhand Mandir Mala’: Asha

November 15, 2026


तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ

मेला समिति को चार लाख रुपये देने की घोषणा की

फोटो——–

चोपता। तल्लानागपुर कृषि औद्योगिक विकास मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। पांच दिवसीय इस मेले का उद्घाटन केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस क्षेत्र के सभी तीर्थों को केदारखंड मंदिर माला के तहत विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने चोपता बाजार में परेड निकाली। वहीं छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

रविवार को तल्ला नागपुर मेले का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के संवाहक हैं। इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि चोपता-तुंगनाथ-तल्लानागपुर पेयजल योजना के पुनर्गठन, पॉलिटेक्निक भवन, वाहन पार्किंग आदि के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही केदारनाथ विधानसभा के सभी तीर्थों को केदारखंड मंदिर माला के तहत विकसित करने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। उन्होंने मेला समिति को सहयोग के तौर पर चार लाख रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न नेगी ने कहा कि मेले से स्थानीय उत्पादों और कृषि को बढ़ावा मिलता है। मेले के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीतों व लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष ललित मोहन मेवाल ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लक्ष्मण बर्त्वाल, सचिव विरेंद्र कुनियाल, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान सरोजनी देवी, साधना देवी, आजाद खत्री, अखिलेश नेगी, लक्ष्मण सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X