Baghpat News:किशोरी को मेरठ के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया – Crime News
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को मेरठ के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इसमें किशोरी की मां ने आरोपी जिशान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि चार दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी जिशान अपने साथ मेरठ लेकर गया। वहां एक होटल में ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इसका पता चलने पर वह अपने परिवार वालों के साथ वहां पहुंच गई तो जिशान उसकी बेटी को छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि जिशान पहले भी बेटी को परेशान करता था और विरोध करने पर उनको धमकी दे चुका है। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई रजत ढाका का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
