रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:सौरभ बने जिला महामंत्री, हुआ स्वागत – Saurabh Becomes District General Secretary; Receives A Welcome
आज़मगढ़

Azamgarh News:सौरभ बने जिला महामंत्री, हुआ स्वागत – Saurabh Becomes District General Secretary; Receives A Welcome

November 15, 2026


Saurabh becomes district general secretary; receives a welcome

भाजपा अनुसूचित मोर्चा लालगंज के जिला मंत्री का स्वागत करते प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज प्रकाश

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लालगंज का जिला महामंत्री बनाए जाने पर रविवार को सौरभ कन्नौजिया का सिविल लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर बधाई दी।

कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, लगन और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर जिम्मेदारी दी जाती है। सौरभ कन्नौजिया को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन से जोड़ेंगे।

नवनियुक्त जिला महामंत्री सौरभ कन्नौजिया ने प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश विश्वकर्मा, विनोद यादव, मयंक श्रीवास्तव, सचिन यादव, अजय राय, अखिलानंद उपाध्याय, अनुराग कुमार और चंदन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X