सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा की लहरों पर दिखी छठ की महिमा, 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन पर लेजर शो – For The First Time In Bihar, The Glory Of Chhath Mahaparva Was Shown On A 4000 Square Feet Water Screen
पटना

बिहार:बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा की लहरों पर दिखी छठ की महिमा, 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन पर लेजर शो – For The First Time In Bihar, The Glory Of Chhath Mahaparva Was Shown On A 4000 Square Feet Water Screen

November 16, 2026


For the first time in Bihar, the glory of Chhath Mahaparva was shown on a 4000 square feet water screen

फोटो लेजर शो का हो रहा प्रसारण

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा इस बार मां गंगा की लहरों पर लेजर शो के माध्यम से जीवंत हुई। बिहार में पहली बार बक्सर के रामरेखा घाट पर करीब 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन तैयार की गई, जिस पर लेजर शो के जरिए छठ महापर्व की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और महिमा को प्रदर्शित किया गया। छठ पूजा के दौरान यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसपी शुभम आर्य समेत अन्य अधिकारी और जिलेवासी मौजूद रहे। डीएम साहिला ने रामरेखा घाट पहुंचकर छठ महापर्व को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

छठ महापर्व की सभी तैयारियां पूरी

डीएम ने कहा कि छठ महापर्व से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई का काम भी तेजी से कराया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

पढ़ें: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

उन्होंने बक्सरवासियों से अपील की कि रामरेखा घाट पर आयोजित लेजर शो का आनंद लें। इससे प्रसिद्ध रामरेखा घाट की सुंदरता और बढ़ेगी। घाट को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

भोजपुरी पेंटिंग को मिलेगा बढ़ावा

इस दौरान डीएम ने भोजपुरी पेंटिंग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि भास्कर महोत्सव के अवसर पर मधुबनी पेंटिंग की तर्ज पर भोजपुरी पेंटिंग की कार्यशाला आयोजित कराई गई थी। इसका उद्देश्य स्थानीय कला और संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ भोजपुरी पेंटिंग को बढ़ावा देना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X