सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी यादव सभा – Yadav Sabha To Honor Families Of Martyrs On Rezang La Valour Day

November 16, 2026


चरखी दादरी। यादव सभा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यादव धर्मशाला में जिला प्रधान महावीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा के महासचिव रामरूप यादव कमोद ने बताया कि बैठक में 18 नवंबर को रेजांगला शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। यादव सभा के प्रेस सचिव राजेश नंबरदार ने बताया कि 18 नवंबर को यादव धर्मशाला में सुबह 8:30 बजे हवन होगा।

इसके बाद रेजांगला के रणबांकुरों की शहादत को नमन करते हुए शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेजांगला का शौर्य और वहां के वीर सैनिकों का अदम्य साहस देश के सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

शहीदों के परिजनों का सम्मान करना समाज की ओर से उनके त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। राजेश नंबरदार ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके बलिदान और देशभक्ति के आदर्शों को समाज की भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना भी सभी का नैतिक दायित्व है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X