सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जींद

Jind News:ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी पर रॉड से हमला – Employee Returning From Duty Attacked With A Rod

November 16, 2026


नरवाना। गांव बेलरखा में ड्यूटी से घर लौट रहे एक कर्मचारी पर पांच-छह युवकों ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर पर चोटें आईं। मारपीट के दौरान उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी गिर गए। सदर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेलरखा निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कौशल रोजगार योजना के तहत कैथल जिले के गांव क्योड़क स्थित राजकीय स्कूल में कार्यरत है। चार नवंबर को ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था। सुरजाखेड़ा कैंची के पास दो बाइकों पर सवार पांच-छह युवकों ने उसे रोक लिया और रॉड से हमला कर दिया। उसने आरोपियों में से कमल उर्फ बाबा और प्रवीण उर्फ पिन्नू निवासी बेलरखा को पहचान लिया।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दो युवकों को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हमला करने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X