सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:गेहूं की बोआई के लिए अब बारिश का इंतजार – Jammu And Kashmir News

November 16, 2026


बिलावर। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल की कटाई लगभग पूरी हो गई है। किसान रबी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन गेहूं की बोआई के लिए उन्हें बारिश का इंतजार है।

किसान प्रेमलाल, सुभाष चंद्र, मधु पाल और विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। इस कारण किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने यह भी बताया कि इलाके के 90 फीसदी से अधिक क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उन्हें फसलों के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X