सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:पेनल्टी शूटआउट में पजराव ने गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर जीत दर्ज की – Pajrava Defeated Godsara 5-4
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:पेनल्टी शूटआउट में पजराव ने गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर जीत दर्ज की – Pajrava Defeated Godsara 5-4

November 16, 2026


Pajrava defeated Godsara 5-4.

भीखीचौरा गांव गांव के स्व. प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर गेंद लेकर आगे बढ़ते खिलाड़ी को ब्लॉक क

सुहवल। भिक्खीचौरा स्थित प्रभुनारायण सिंह खेल मैदान पर शुक्रवार की शाम फुटबॉल टूर्नामेंट में पजराव की टीम ने गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर जीत दर्ज की।

प्रभुनारायण सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत लीग का छठवां मुकाबला खेला गया। रोमांच और संघर्ष से भरे इस मुकाबले में निर्धारित 75 मिनट के खेल तक दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए मैच का फैसला हुआ, जिसमें पजराव की टीम ने गोड़सरा को 5-4 से पराजित कर जीत दर्ज की।

खेल का शुभारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों तरफ से खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। मैदान में मौजूद दर्शकों को पूरे मुकाबले के दौरान रोमांचक खेल देखने को मिला। गोल करने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पजराव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे, जबकि गोड़सरा की टीम चार गोल ही कर सकी। इस तरह पजराव ने 5-4 से मुकाबला जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया। जीत के बाद पजराव के खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X