फिरोजाबाद। गुलदस्ता खरीदने पहुंचे दो युवकों का दुकानदार से ऐसा विवाद हुआ कि बात मारपीट तक पहुंच गई। शनिवार शाम थाना उत्तर क्षेत्र के विवेकानंद चौक पर दुकानदार और उसके साथियों ने दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की। बीच बाजार हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो देर रात से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवकों को थप्पड़ मारते और लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। सरेराह हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है।जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद