सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे – Indore: Fans Kept Waiting At ’56 Dukan’, While Diljit Enjoyed Indori Poha At His Hotel.
इंदौर

इंदौर:प्रशंसक करते रहे 56 दुकान पर इंतजार, दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे – Indore: Fans Kept Waiting At ’56 Dukan’, While Diljit Enjoyed Indori Poha At His Hotel.

November 16, 2026


Indore: Fans kept waiting at '56 Dukan', while Diljit enjoyed Indori poha at his hotel.

दिलजीत ने होटल में खा लिए इंदौरी पोहे
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में रविवार को प्रशंसक दिलजीत के गीतों पर खूब झूमे, लेकिन जो प्रशंसक उनका प्रोग्राम देखने नहीं पहुंच पाए और 56 दुकान पर उनके आने का इंतजार करते रहे, उन्हें भी निराश होना पड़ा। दिलजीत पोहे खाने वहां नहीं आए। उन्होंने होटल में ही इंदौरी पोहे खा लिए और उसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लगा दी।

दरअसल, इस प्रोग्राम को लेकर लगातार फर्जी धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे। इंदौर आने से पहले दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि- मैं पोहे खाने इंदौर जरूर आऊंगा।

पिछली बार वे इंदौर आए थे तो शो से पहले 56 दुकान पर पोहे खाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिए थे और फोटो भी खिंचवाई थीं, लेकिन इस बार वे नहीं आए। माना जा रहा है कि धमकियों के बीच हुए इस शो के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा कारणों से दिलजीत संभवत: सार्वजनिक स्थानों पर नहीं गए।

दस बजे बाद शो हुआ खत्म

जो फैंस दिलजीत का शो देखने बायपास पर गए थे, वे गीतों पर तो झूमे, लेकिन शो जल्दी खत्म होने को लेकर थोड़ी नाराजगी भी रही। दिलजीत ने वे गाने भी गाए, जिन्हें नहीं गाने के लिए उन्हें प्रशासन की तरफ से कहा गया था। इस बारे में उन्होंने कहा कि- कुछ लोग कह रहे थे कि ये मत गाओ, वो मत गाओ, लेकिन जो गाने जनता को पसंद हैं, वे सुनाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X