सूर्य उपासना के साथ महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे पूजा स्थलों पर भोर से ही व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पारंपरिक तरीके से 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
छठ पर्व संपन्न:काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत, छठ घाटों पर उमड़े भक्त – Chhath Puja Devotees Gathered Across 84 Ghats Of Kashi Far Bank Of Ganga 130 Kunds Banks Of Varuna River
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।
सबसे ज्यादा व्रती और श्रद्धालु सामनेघाट से नमो घाट और गंगा उस पार दिखे। सूरज के उगते ही अस्सी से दशाश्वमेध तक की गलियों में घंटों तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही।
रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं सुबह की पूजा की तैयारी में जुट गई थीं।
सोमवार तड़के चार बजे से ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगीं।




