सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू:बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के पैर, मिलेंगे खास जूते; ऑपरेशन में भी होगी आसानी – Jammu: Soldiers’ Feet Will No Longer Slip On Snowy Mountains; They Will Be Provided With Special Footwear
जम्मू

जम्मू:बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के पैर, मिलेंगे खास जूते; ऑपरेशन में भी होगी आसानी – Jammu: Soldiers’ Feet Will No Longer Slip On Snowy Mountains; They Will Be Provided With Special Footwear

November 16, 2026


Jammu: Soldiers' feet will no longer slip on snowy mountains; they will be provided with special footwear

demo
– फोटो : AI Generated

विस्तार

ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सेना के जवानों के सामने ठंड और फिसलन बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसी परिस्थितियों में बर्फीले युद्ध का प्रशिक्षण केंद्र बारामुला के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल (हवास) के लिए सेना खास स्की बूट खरीदने जा रही है। 22 जोड़ी टैक्टिकल स्की बूट की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा और मजबूत पकड़ देना है। इन जूतों की खासियत है कि ये माइनस 30 डिग्री तापमान में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

प्रत्येक जूते का वजन 1950 ग्राम से अधिक नहीं होगा। हल्के वजन के कारण ऊबड़-खाबड़ और बर्फीले रास्तों पर चलते समय जवानों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इन जूतों को इस तरह तैयार किया गया है कि जवान जरूरत के अनुसार स्कीइंग और पैदल चलने, दोनों गतिविधियों में इनका इस्तेमाल कर सकें। इनमें स्की-वॉक मैकेनिज्म दिया जाएगा। साथ ही ग्रिप वॉक सोल होगा, जिससे बर्फीली सतह पर चलते समय बेहतर पकड़ मिल सकेगी। जूतों में थर्मल इंसुलेशन की सुविधा भी होगी, ताकि बेहद कम तापमान में पैरों को गर्म रखने में मदद मिले। 

पैरों की बनावट के अनुसार होगी फिटिंग

जूतों में 45 डिग्री तक मुड़ने वाले कफ दिए जाएंगे। इससे पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई और उतराई के दौरान पैरों को मोड़ने में आसानी होगी। इनमें हीट-मोल्डेबल शेल और लाइनर भी होंगे, जिन्हें पैर के आकार के अनुसार बेहतर फिटिंग देने के लिए ढाला जा सकेगा। सेना की इस खरीद का उद्देश्य बर्फबारी के दौरान जवानों को ऐसे जूते उपलब्ध कराना है, जो ठंड से बचाव के साथ कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में आवाजाही को भी आसान बनाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X