Kaithal News:नशीली दवाइयों का घोल व गांजा बेचते तीन पकड़े – Three Arrested For Selling Narcotic Drug Solutions And Cannabis
कैथल। नशीली दवाइयों का घोल तैयार कर बेचने के आरोप में वाल्मीकि बस्ती ढांड निवासी विशाल और सोनू व अनाज मंडी पाई में गांजा बेचने के आरोप में बिहार निवासी मनोहर सादा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों आरोपियों से 20 प्रतिबंधित एडनोक टैबलेट, 456 ग्राम नशीली दवाइयों का घोल और 1 किलो 180 ग्राम गांजा फूलपत्ती बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने शनिवार शाम को मछली मार्केट के पास पुल के नीचे से विशाल और सोनू को काबू किया। संवाद
