रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैया की पूजा – Worshipped Chhathi Maiya By Offering *arghya* To The Sun
कैथल

Kaithal News:सूर्य को अर्घ्य देकर की छठी मैया की पूजा – Worshipped Chhathi Maiya By Offering *arghya* To The Sun

November 15, 2026

कैथल। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की। विद्क्यार झील स्थित बाबा शीतलपुरी तालाब पर आयोजित छठ महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

शाम को व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री से सजे सूप और दलिया लेकर तालाब पहुंचीं। पानी में खड़े होकर उन्होंने सूर्य देव को जल और दूध अर्पित किया तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी पूजा में भाग लिया और छठी मैया के गीत गाए। व्रती महिलाओं ने शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था।

इस दौरान वे अन्न और जल ग्रहण नहीं करतीं। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि और संतान को सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

बाबा शीतलपुरी तालाब पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X