सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सागर:आबकारी विभाग का अनोखा आदेश- बीमार और बुजुर्ग को नहीं बेची जाएगी शराब, रोज पीने वालों की सूची तलब – Sagar: Liquor Shops Told Not To Sell Alcohol To Sick And Elderly, Excise Department Inspects 56 Outlets
सागर

सागर:आबकारी विभाग का अनोखा आदेश- बीमार और बुजुर्ग को नहीं बेची जाएगी शराब, रोज पीने वालों की सूची तलब – Sagar: Liquor Shops Told Not To Sell Alcohol To Sick And Elderly, Excise Department Inspects 56 Outlets

November 16, 2026


Sagar: Liquor Shops Told Not to Sell Alcohol to Sick and Elderly, Excise Department Inspects 56 Outlets

आबकारी विभाग का नया फरमान

विस्तार

शराब दुकान के बाहर हुई युवक की मौत के बाद आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए अनोखा आदेश जारी किया है। अब जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों से बीमार, वृद्ध और अत्यधिक कमजोर दिखने वाले व्यक्तियों को शराब नहीं बेची जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने दुकानदारों से ऐसे ग्राहकों की सूची भी तलब की है, जो रोजाना या दिन में कई बार शराब खरीदने आते हैं।

दरअसल बीते दिनों मोतीनगर थाना क्षेत्र की मछरयाई स्थित शराब दुकान के पास विष्णु खटीक नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक पीलिया से ग्रसित था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इस घटना के बाद संभावित विवादों से बचने और एहतियात बरतने के उद्देश्य से विभाग ने यह कदम उठाया है।

56 दुकानों पर छापेमारी

आदेश के पालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार सुबह आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले की 56 शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शहर के मोतीनगर, धर्मश्री, मछरयाई, सिविल लाइन और तिली क्षेत्र की दुकानों की जांच की। इसके बाद देवरी, खुरई, बीना, बंडा और रहली सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर, परमिट, बिक्री दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई, हालांकि स्टाक में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: दो मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दे चुकी मोहन सरकार, क्या अशोक बर्णवाल को भी मिलेगा सेवा विस्तार?

सागर वंदना पांडे ने कहा कि हाल में हुई मौत के बाद यह सामने आया है कि गंभीर बीमारी के बावजूद लोग अत्यधिक शराब का सेवन कर रहे हैं। इसी वजह से एहतियातन दुकानदारों से नियमित शराब खरीदने वालों की सूची मांगी गई है और बीमार, वृद्ध व कमजोर व्यक्तियों को शराब न देने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि यदि कोई बीमार, बुजुर्ग या अत्यधिक कमजोर व्यक्ति शराब खरीदने आता है तो उसे शराब न देकर तत्काल पुलिस और आबकारी विभाग को सूचित किया जाए। दुकानों से केवल शराब की बिक्री होगी। आसपास संचालित अवैध चखना पॉइंट हटाने और दुकान के बाहर बैठकर शराब पीने पर रोक लगाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। दुकानों के बाहर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई रखने और निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने की सख्त हिदायत दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X