सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:एमसीसी ठठल ने जीती मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग – Mcc Thathal Wins Maa Chintpurni Premier League

November 16, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Mon, 16 Nov 2026 12:36 AM IST

MCC Thathal wins Maa Chintpurni Premier League

फाइनल में पंजोआ-बी को हराया, विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को मिले 21 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से ”नशे के खिलाफ हम सब एक साथ” अभियान के तहत चक्क खेल मैदान में आयोजित मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग-2026 का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एमसीसी ठठल ने पंजोआ-बी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

12-12 ओवर के फाइनल में पंजोआ-बी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 56 रन ही बना सकी। जवाब में एमसीसी ठठल ने एक विकेट खोकर 5.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लेने वाले इशू शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले सेमीफाइनल में एमसीसी ठठल ने चिंतपूर्णी को 40 रन से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पंजोआ-बी ने बडूहा को बिना विकेट गंवाए शिकस्त दी।

समापन पर श्री-श्री 1008 नारायण पुरी जी महाराज ने विधायक की ओर से विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पोलियां पुरोहितां के वंश धीमान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दीपक ठाकुर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। एमसीसी ठठल के दिग्विजय को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और पंजोआ-बी के सनी पठानिया को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सिंह (बब्बू) को भी सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X