Sant Kabir Nagar News:मेंहदावल में दो युवकों की गोली मारकर हत्या – Two Youths Shot Dead In Mehdawal

रामकेश की फाइल फोटो प्रहलाद यादव की फाइल फोटो
November 16, 2026

रामकेश की फाइल फोटो प्रहलाद यादव की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी मेंहदावल (संतकबीरनगर)। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बाड़ों सिवान में रविवार की दोपहर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल दो अन्य को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सात साल से चली आ रही रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में मेंहदावल थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि साल 2019 में उनके और गांव के ही मुरलीधर यादव के परिवार के बीच बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी। उसके बाद से दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। रविवार को वीरेंद्र के चाचा प्रह्लाद (42) गांव से घनश्याम (42), सहसराम (62) और रामकेश (34) को लेकर खेत में गेहूं की बोआई कराने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे खेत में रामकेश खेत में ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे। इसी दौरान पहुंचे मुरलीधर यादव ने प्रह्लाद पर लाठी से वार कर दिया। मुरली के बेटे अजय, आकाश और सहयोगियों राकेश व दीपू ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
सिर में गोली लगने से प्रह्लाद खेत में गिर गए। वहीं घनश्याम और सहसराम भी गोली लगने से घायल हो गए। भाग रहे रामकेश को आरोपियों ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी करीब दो सौ मीटर दूर खड़ी अपनी बाइक से भाग निकले। आक्रोशित किसानों ने मौके पर मिली आरोपियों की दो बाइक में आग लगा दी। पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर इस मामले में 14 नामजद स
November 16, 2026
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को जारी दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेशों में 35 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इनमें 34 उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी शामिल […]
November 15, 2026
लोहरैया। युवा उपनिरीक्षक संदीप कुमार की असमय मौत से पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। रविवार को गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई तो हर आंख नम हो गई। कुआनो नदी के तट पर बड़े भाई अनूप कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम विदाई के […]
November 15, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
