Sant Kabir Nagar News:पुलिस महकमे में 35 का तबादला – 35 Transfers In The Police Department
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों और जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार को जारी दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेशों में 35 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इनमें 34 उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी शामिल हैं।
तबादले के तहत कई पुलिसकर्मियों को थानों से दूसरे थाने, पुलिस लाइंस और विभिन्न प्रकोष्ठों में भेजा गया है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस से थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार राय को धर्मसिंहवा से महुली, अशोक कुमार दूबे को कोतवाली खलीलाबाद से बखिरा भेजा गया है।
उदय शंकर द्विवेदी को बसवारी चौकी से गोला चौकी प्रभारी, आशुतोष मणि त्रिपाठी को शनिचराबाबू चौकी से बेलहरकला और विनोद कुमार यादव को मगहर चौकी से कालीजगदीशपुर चौकी भेजा गया है। वहीं महिला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सरिता नागवंशी को धनघटा, संजय कुमार यादव को कोतवाली खलीलाबाद से धनघटा, अभय कुमार पांडेय को दुधारा से मेंहदावल और राजेंद्र सिंह को दुधारा से धर्मसिंहवा भेजा गया है।
शिव कुमार यादव को धर्मसिंहवा से कोतवाली खलीलाबाद, विनोद कुमार राय को बखिरा से पुलिस लाइंस तथा भोलानाथ पांडय को मेंहदावल से महुली थाने में तैनाती दी गई है। दूसरे स्थानांतरण आदेश में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसमें जिला कारागार की चौकी से इंद्रभूषण सिंह को बसवारी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को कोतवाली खलीलाबाद से जिला कारागार चौकी, गजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइंय से मगहर चौकी तथा विक्रम बहादुर सिंह और रूबास चौधरी को पुलिस लाइंस से कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
