सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता – Dm Shivasharanappa Gn Speaks After Taking Charge

November 16, 2026


महराजगंज। नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के हरेक पात्र तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये बातें नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन मीडिया से बातचीत में कहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ आमजन को मिले, इसके लिए प्रभावी निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। आगामी जनगणना को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X