महराजगंज। मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में स्वेटर, टोपी, मफलर और मोजों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
शहर के दुर्गा मंदिर के पास स्थित गर्म कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खरीदार पहुंच रहे हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गर्म कपड़े पसंद कर रहे हैं। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों में स्वेटर उपलब्ध हैं। वहीं, रंग-बिरंगी टोपियां और मफलर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
दुकानदार राहुल गोंड ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आने लगी है। दुकान पर हर उम्र के लोगों के लिए गर्म कपड़ों की कई रेंज उपलब्ध हैं। फिलहाल बच्चों के स्वेटर, टोपी और मोजों की मांग सबसे अधिक है। अभिभावक बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में और ठंडक बढ़ने पर गर्म कपड़ों की मांग में इजाफा होने की उम्मीद है। इससे आने वाले दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ सकती है।