Farrukhabad News:हरिनाम संकीर्तन में होली की धूम, बरसाना बनी नारायण वाटिका – Holi Celebrations In Full Swing Amidst *harinam Sankirtan*;
फर्रुखाबाद। गंगा के पांचाल घाट पर नारायण वाटिका में चल रहे श्रीहरिनाम संकीर्तन महाकुंभ का होली उत्सव के साथ समापन हो गया। वाटिका फूलों की होली, लड्डू मार, नंदगांव-बरसाने की होली और राग-रागिनी की प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति का जीवंत रूप देखने को मिला। राग-रागिनी में राधे-गोविंद के मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. मिथिलेश अग्रवाल और डॉ. मनमोहन गोस्वामी रहे। राष्ट्रीय गायक युधिष्ठिर मलिक, सुनील मलिक ने श्याम तेरे प्यारे बरसाने…, श्री राधा-श्याम प्यारी…, ललित किशोरी…, की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। निकुंज बिहारीजी प्यारे हैं बरसाने…, जय-जय राधाश्री, राधे गोविंद…की शानदार प्रस्तुति दी। होलियारे रसिया, श्याम जू रसिया…, होली खेले रवलन आयी नन्द किशोरी होरी…, ग्वाल बाल खेलत हैं होरी…, से वाटिका बरसाना बन गया।
चिन्मय गोस्वामी, डॉ. मनोज मेहरोत्रा, अंजुम दुबे, विनोद अग्निहोत्री, श्याम टंडन, सुनील वर्मा, अशोक वर्मा, गोपाल टंडन, श्रीनाथ पाठक, ज्योति शंकर मिश्रा, कौस्तुभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अगला कुंभ वृंदावन में
तीन दिन तक चले महाकुंभ में लट्टू महोत्सव मुख्य आकर्षण रहा। अंत में एक स्वर से अगला महोत्सव वृंदावन में होने की घोषणा की गई। प्रसाद वितरण के बाद दूरदराज से आए भक्तों, भजन गायकों ने विदाई ली।
