सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:रोडवेज बस की टक्कर से हरियाणा के कपड़ा कारोबारी की मौत – Haryana Textile Businessman Dies After Being Hit By A Roadways Bus

November 16, 2026


फर्रुखाबाद। हरियाणा से बांदा जा रहे दोस्तों की कार में कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में रविवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां एक युवक को मृत घोषित किया गया। दोस्त का प्राथमिक उपचार किया गया। देर शाम पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई।

दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिला के थाना व कस्बा प्रहलादपुर निवासी कैब चालक करन, हरियाणा प्रांत के थाना सूरजकुंड के गांव उड़गपुर निवासी दोस्त धीरज (32) के साथ बांदा में किला देखने कार से जा रहे थे। करन कन्नौज के गुरसहायगंज में अपने मामा से मिलते हुए जाने के लिए रविवार सुबह साढ़े पांच बजे अकबरपुर के पास पहुंचे। इसी समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए।

आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को छिबरामऊ सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां से धीरज को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। करन धीरज को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा, वहां डॉक्टर ने जांच के बाद धीरज को मृत घोषित कर दिया।

करन ने बताया कि धीरज की कपड़ा की दुकान है। वह बगल की सीट पर बैठा था, जबकि वह खुद कार चला रहा था। करन को आसपास के लोगों ने बताया कि बस ने पहले एक टेंपो को टक्कर मारी, बाद में कार में। सूचना मिलने पर भाई आजाद अन्य परिजनों संग पहुंचे। उन्होंने बताया कि धीरज चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई विजेंद्र, आजाद और शिवकुमार हैं। मां शकुंतला हैं। वह यहां कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है। उसने घर पर नहीं बताया। दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। परिजन बेहाल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X