सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:35 लाख रुपये खर्च कर 10 साल में डंप कूड़े के टीले का निपटारा होगा – The Mound Of Dumped Waste Will Be Cleared Over 10 Years At A Cost Of Rs 35 Lakh
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:35 लाख रुपये खर्च कर 10 साल में डंप कूड़े के टीले का निपटारा होगा – The Mound Of Dumped Waste Will Be Cleared Over 10 Years At A Cost Of Rs 35 Lakh

November 16, 2026


गाजीपुर। सैदपुर नगर पंचायत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब एक दशक से डंप पड़े 10 हजार मीट्रिक टन (एक लाख क्विंटल) कूड़े के टीले को लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके से खत्म किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट पर 35 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। ऐसा करने वाली सैदपुर नगर पंचायत जिले की पहली नगर पंचायत बन जाएगी। सैदपुर नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। इनमें करीब 30 हजार की आबादी रहती है।

इन 15 वार्डों से प्रतिदिन आठ से 10 क्विंटल कूड़ा निकलता है। इसमें गीला व सूखा दोनों प्रकार का कूड़ा शामिल होता है। सैदपुर नगर पंचायत में पहले से ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था है। कूड़ों को इकट्ठा करके डहरा कला के पास डंप किया गया है, जिससे कूड़े का टीला खड़ा हो गया है। इससे आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साथ ही दुर्गंध के कारण आवागमन करने के लिए भी लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। एक दशक में डहरा कला के पास 10 हजार मीट्रिक टन कूड़ा इकट्ठा हो गया है।

अब ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष चुनौती थी कि इसका निस्तारण किया जाए, वह भी वैज्ञानिक तरीके से। इसके लिए लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट का रास्ता निकाला गया है।

इसके माध्यम से डंप 10 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जनपद में पांच नगर पंचायतें हैं। इनमें सैदपुर, सादात, जंगीपुर, दिलदारनगर व बहादुरगंज शामिल है। लेकिन, इन सभी नगर पंचायतों में सैदपुर नगर पंचायत में पहली बार लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट तरीके से कूड़ा निस्तारण करने की पहल की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X