Roorkee News:बीकानेर एक्सप्रेस में चोरी का आरोपी गिरफ्तार – Accused In Bikaner Express Theft Arrested
बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल फोन चोरी होने की घटना का खुलासा करते हुए जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से यात्री का चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
अंबाला निवासी अजीत पासवान ने जीआरपी को तहरीर देकर बताया था कि 12 नवंबर को वह हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में परिजन के साथ हरिद्वार से अंबाला जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार और रुड़की के मध्य उनका मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया। शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान सुराग हाथ लगने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान के निर्देशन में जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील तिवारी ने शनिवार को रेलवे अंडरपास के निकट से एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उससे यात्री से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नामम काला सिंह निवासी बेहेड़की सैदाबाद थान झबरेड़ा, हरिद्वार बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
