बिलासपुर:जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद पर हाईकोर्ट सख्त, बार काउंसिल को एक महीने में गाइडलाइन बनाने का आदेश – Bar Council Should Make Guidelines For Financial Assistance To Junior Lawyers: High Court

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
October 29, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के नए नामांकित और जूनियर वकीलों को आर्थिक सहायता देने के मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल को एक माह के भीतर गाइडलाइन तैयार करने का स्पष्ट निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस केआर महापात्र की डिवीजन बेंच ने बार काउंसिल की मांग स्वीकार करते हुए दिशा-निर्देश का मसौदा प्रस्तुत करने के लिए एक महीने का समय दिया है। इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई अब 8 दिसंबर 2026 को होगी।
कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने अदालत को सूचित किया कि 30 सितंबर को आयोजित कैबिनेट बैठक में नए नामांकित अधिवक्ताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी थी। उन्होंने अदालत के समक्ष बताया कि इस विषय पर विचार करने के लिए कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से 24 अक्तूबर को दाखिल हलफनामे को भी रिकॉर्ड पर ले लिया है।
अभी तक ड्राफ्ट गाइडलाइन तैयार नहीं
सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि नए नामांकित अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बार काउंसिल ने अभी तक ड्राफ्ट गाइडलाइन तैयार नहीं की है। हाईकोर्ट में बार काउंसिल का पक्ष रख रहे अधिवक्ता पलाश तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार से फंड उपलब्ध होते ही जूनियर वकीलों की मदद के लिए दिशा-निर्देश का मसौदा पेश कर दिया जाएगा। बार काउंसिल ने इसके लिए एक महीने की मोहलत मांगी। हाईकोर्ट ने बार काउंसिल के इस आग्रह को मंजूर करते हुए एक माह में गाइडलाइन बनाने का आदेश दिया।
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बिलासपुर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया है। इसके साथ ही, प्रशासन ने 102 पटवारियों का वेतन भी रोक दिया है। प्रशासन ने सभी 229 पटवारियों […]
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, ट्रेनों के कोचों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह व्यवस्था 12 नवंबर 2026 से रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 […]
November 12, 2026
हाईकोर्ट का अहम आदेश विस्तार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले में फैसला देते हुए पिता को हर महीने अपने बेटे से मिलने का अधिकार प्रदान किया है। न्यायालय की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि माता-पिता के बीच चल रहे आपसी मतभेद और अहंकार के कारण मासूम बच्चे का […]
