Jhansi News:किसान पर हमला, तीन पर प्राथमिकी – Attack On Farmer; Fir Registered Against Three Individuals
टहरौली। ग्राम बकायन निवासी वनमाली ने टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 12 नवंबर की दोपहर वह अपने हिस्से की कृषि भूमि पर ट्रैक्टर लेकर जुताई-बुवाई करने गए थे। इसी दौरान गांव के रामसहाय अपने पुत्र बालादीन और बलवीर के साथ वहां पहुंच गए। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। बलवीर ने डंडे और बालादीन ने कुल्हाड़ी के बेंट से वार किया। आरोपियों ने खेती का काम करने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
