सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मेरठ:किराये के मकान में मिला नर्स का शव, पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज – Nurse Found Dead In Rented House In Meerut’s Ganganagar, Injections And Syringe Recovered
मेरठ

मेरठ:किराये के मकान में मिला नर्स का शव, पास में इंजेक्शन और सिरिंज बरामद, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज – Nurse Found Dead In Rented House In Meerut’s Ganganagar, Injections And Syringe Recovered

November 16, 2026


Nurse Found Dead in Rented House in Meerut’s Ganganagar, Injections and Syringe Recovered

युवती का फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में पी-ब्लॉक में किराये के मकान में रह रही 34 वर्षीय नर्स सरिता का शव रविवार को बाथरूम में मिला। शव के पास पुलिस को इंजेक्शन की वाइल और सिरिंज पड़ी मिली हैं। सरिता पति से अलग रह रही थी। शुरुआती जांच में दवाओं की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बाथरूम में मिला शव, मकान मालिक ने तोड़ा शीशा

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के अनुसार, सरिता मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव की रहने वाली थी। वह कसेरुबक्सर स्टैंड स्थित सोहराम हॉस्पिटल में करीब एक साल से नर्स के रूप में काम कर रही थी। गंगानगर के पी-ब्लॉक में वह संदीप के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहती थी।

रविवार सुबह घर के बाहर कोई व्यक्ति आया और उसने सरिता को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो प्रथम तल पर रहने वाले मकान मालिक संदीप नीचे पहुंचे। उन्होंने बाथरूम के दरवाजे में लगा शीशा तोड़कर देखा तो अंदर सरिता का शव पड़ा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X