सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष – Hearing Begins In Allahabad High Court Against Azam Khan’s Arrest; Senior Advocate Kapil Sibal Presents
प्रयागराज

यूपी:आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष – Hearing Begins In Allahabad High Court Against Azam Khan’s Arrest; Senior Advocate Kapil Sibal Presents

November 16, 2026


Hearing begins in Allahabad High Court against Azam Khan's arrest; senior advocate Kapil Sibal presents

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खां के का पक्ष रखने पहुंचे कपिल सिब्बल।
ग्राफिक।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। आजम खां की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। जौहर ट्रस्ट से जुड़े 426 करोड़ रुपये के कथित धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अदालत में सुनवाई हो रही है।

आजम खां ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने मामले में अंतरिम राहत दिए जाने की मांग भी की। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनकी याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित की गई थी। इसके बाद सोमवार को सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया गया।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह प्रथम की खंडपीठ के समक्ष हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल आजम खां की ओर से पक्ष रखा और गिरफ्तारी तथा न्यायिक हिरासत को चुनौती देते हुए अंतरिम राहत की मांग की। 

गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को जेल से रिहा होने के बाद आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई जौहर विश्वविद्यालय और जौहर ट्रस्ट से जुड़े कथित 426 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में की गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X